सीकर के नीम का थाना क्षेत्र के सूरपुरा गांव में एक विवाहिता ने गांव के ही युवक के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
जानकारी के अनुसार विवाहिता की शादी डेढ़ साल पहले गुढागौड़जी के पास स्वामियों की ढाणी निवासी संजय कुमावत के साथ हुई थी। शादी से पहले और शादी के बाद मृतका के कई युवकों के साथ प्रेम प्रसंग के बात सामने आई है। बीती रात विवाहिता ने प्रेमी संदीप मीणा निवासी सू्रपुरा के साथ करीब दो घंटे तक मोबाइल पर बात की। इसके बाद करीब 11 बजे दोनों कुएं के पास पहुंचे और गले मिलकर छलांग लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत अवस्था में दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले। दोनों के शव गले मिलने की अवस्था में थे। पुलिस ने उदयपुरवाटी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव रखवाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।