फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी को लिखा पत्र फिर भी हाजिर नहीं हुए इंस्पेक्टर

Thu, 10 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
 मादक पदार्थ के मामले में सन् 2011 से शाहगंज थाने के पुलिसकर्मी गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में कोर्ट ने डीजीपी को भी पत्र लिखा। इसके बावजूद पुलिसकर्मी नहीं हाजिर हुए। इस पर कोर्ट ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश एसएसपी और डीआईजी को दिए हैं।
विज्ञापन


अपर जिला जज कृष्ण चंद्र पांडेय की कोर्ट में राज्य बनाम बबलू का एनडीपीएस (मादक पदार्थ) का केस 2011 से विचाराधीन है, जिसमें पुलिसकर्मियों के साक्ष्य शेष हैं। कोर्ट ने बार-बार समन और वारंट जारी किए। गैर जमानती वारंट और धारा 350 सीआरपीसी का नोटिस भी जारी किया गया। मगर, वे हाजिर नहीं हुए। इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखा गया।

इसके बाद थानाध्यक्ष शाहगंज और अन्य पुलिसकर्मियों के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर एसएसपी और डीआईजी को आदेश दिया है कि वे संबंधित पुलिसकर्मियों को दंडित कर कोर्ट को सूचित करें। साथ ही विचाराधीन पत्रावली में उक्त पुलिसकर्मियों की गवाही का साक्ष्य समाप्त करने के भी आदेश किए हैं।
विज्ञापन


पति को चार साल का कारावास
आगरा। अपर जिला जज डा. जया पाठक ने थाना एत्मादपुर क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप मेें मृतक पूनम के पति शिव प्रताप सिंह निवासी कुबरेपुर को दोषी पाते हुए चार साल का सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

आंदोलन उग्र करने की तैयारी
आगरा। यूपी उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना जनमंच की बैठक बुधवार को आवास विकास कालोनी सेक्टर दस में हुई। समिति संयोजक अजय सिंह ने कहा कि आठ मार्च को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए निर्णय में उच्च न्यायालय खंडपीठ के संदर्भ में केंद्र और राज्य सरकारों के बारे मेें कहा गया है कि खंडपीठ का निर्णय केंद्र और राज्य सरकार को लेना है। इस पर बैठक में उग्र आंदोलन की रूपरेखा पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को कार्तिक पैलेस, पंचकुइयां में संकल्प दिवस आयोजित होगा। जनमंच का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय नेतृत्व से मिलेगा। बैठक में अध्यक्ष महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य, वसीम अकरम, राकेश भटनागर, लोचन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें