फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी शिक्षिका ने पब्लिक की मदद से पकड़ा लुटेरा

Sat, 09 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमपुरी रोड पर शुक्रवार दोपहर को बैग लूट का प्रयास करते पल्सर और एक्टिवा स्कूटर सवार चार बदमाश शिक्षिका के साहस के आगे पस्त हो गए। एक बदमाश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। मगर, शिक्षिका ने हार नहीं मानी। शोर मचाने पर सामने से आते कार सवार लोगों ने बदमाशों के स्कूटर में टक्कर मार दी और एक बदमाश को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटना दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। आवास विकास कालोनी निवासी रेखा सिकंदरा क्षेत्र स्थित स्कूल में शिक्षिका हैं। वह एक्टिवा स्कूटर से घर लौट रही थीं। स्कूटर के पायदान के पास उन्होंने अपना बैग रखा हुआ था। चौराहे से एक्टिवा स्कूटर और पल्सर बाइक सवार चार बदमाश उनके पीछे लग गए। बाइक सवार बदमाश ने बैग लूटने का प्रयास किया। यह देखकर शिक्षिका ने पैरों के नीचे बैग दबा लिया। स्कूटर सवार एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद शिक्षिका ने स्कूटर नहीं रोका।
बैग को हाथ से पकड़ने के साथ ही उन्होंने शोर मचा दिया। इस घटना को सामने से आते कार सवार लोगों ने देख लिया। उन्होंने बदमाशों के स्कूटर में टक्कर मार दी। दोनों बदमाश गिर पड़े। मौका पाकर एक भाग निकला, जबकि दूसरा पकड़ा गया। उसके हाथ में तमंचा था। ये देख आसपास के लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई लगाई। उधर, बाइक सवार बदमाश भी भाग खड़े हुए। सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। देर रात उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें