फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुटपुरा में मतपेटिकाएं लूटीं, बवाल

Fri, 30 Oct 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान जैतपुर ब्लाक के मुकुटपुरा गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे अति संवेदनशील प्लस बूथ नंबर 146 पर एक बीडीसी प्रत्याशी ने समर्थकों संग धावा बोलकर दो मतपेटिकाएं लूट लीं। बूथ का दरवाजा, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने आग लगाने की कोशिश की और मतदान कर्मियों के साथ हाथापाई की। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने जमकर पथराव किया। इससे दो पुलिस कर्मी, आंगनबाड़ी महिला और फोटोग्राफर घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन

मुकुटपुरा गांव के बूथ नंबर 146 से सरोखी पुरा ग्राम पंचायत का वार्ड 8 लगा दिया था। सरोखीपुरा का विनीत यादव क्षेत्र पंचायत के वार्ड 51 से प्रत्याशी है। गुरुवार सुबह 10 बजे विनीत अपने लगभग 200 समर्थकों के संग बूथ पर पहुंचा। अंदर घुसकर पीठासीन अधिकारी मोहनलाल से बूथ बदले जाने का विरोध जताया। तभी समर्थकों के घुसने पर पुलिस ने दरवाजा बंद कर दिया। इस पर समर्थकों ने दरवाजा और खिड़की तोड़ दी।
उन्होंने सिपाही परशुराम फौजदार और संजीव यादव को जमीन पर पटक कर पीटा। बचाने आई आंगनबाड़ी कार्यकत्री ललितेश की पिटाई कर दी। इसके बाद जमकर पथराव किया। अफरातफरी के बीच मतदान कर्मी और वोटर जान बचाकर भागे। फोटोग्राफर करमुद्दीन सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया। अंदर घुसे समर्थकाें ने क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य की मत पेटिका में पानी डाल दिया।
विज्ञापन

बूथ के अंदर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की। मतदान कार्मिकों ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी और दो मत पेटिकायें लूट ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस उनके पीछे लगी तो खेत में मत पेटिकाएं फेंककर भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में डीएम पंकज कुमार, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह, एसपी क्राइम अशोक कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पोलिंग पार्टी और पुलिस को बदलकर 11 बजे दोबारा मतदान शुरू कराया।
देरशाम पीठासीन अधिकारी मोहनलाल ने बीडीसी प्रत्याशी विनीत यादव समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें विनीत यादव के अलावा प्रमोद, संतोष, मुकुट, छोटेलाल, लालमुनि, हेमंत, राजू और पंकेश के नाम शामिल हैं। पुलिस ने डकैती, बलवा, पथराव, सरकारी कार्य में बाधा, 7 सीएलए की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

मुकुटपुरा में दोबारा में पडे़ 245 वोट
बाह। मत पेटिका लूटे जाने के बाद दोबारा हुई वोटिंग में मुकुटपुरा के बूथ नंबर 146 पर 612 में से 245 वोट पड़े। सील्ड मतपेटियां जैतपुर में जमा कराई गई। वहीं, घटना से पूर्व 150 वोट मतपेटी में पड़ चुके थे।
----
पुलिस कर्मियों ने छलकाए थे जाम
बाह। मुकुटपुरा में पुलिस कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है। खाकी वालों ने यहां बुधवार रात जाम छलकाए थे। नशे में मतदान कार्मिकों से विवाद भी हुआ था। लेकिन बाद में मामला रफा दफा हो गया था। यदि सुरक्षा कर्मी निष्पक्षता दिखाते तो भी भीड़ बूथ के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं करती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें