फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बंद बेटे से मिलने गई महिला की मौत के बाद बवाल

Wed, 19 Jul 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में कच्ची शराब बेचने के आरोप में थाने में बंद एक युवक से मिलने आई उसकी मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर ग्रामीणों ने शव को निधौलीकलां थाने गेट पर रख जमकर हंगामा किया। लोगों ने महिला की मौत का आरोप थाने के एसओ पर लगाया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि हाथरस जिले के थाना सिकंद्राराऊ के राजपुर निवासी युवक को दो दिन पहले कच्ची शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुधवार को पकड़े गए अपने बेटे से मिलने के लिए उसकी मां थाना निधौलीकलां गई थी। 

बेटे से मुलाकात करने के बाद वापस लौटते समय वह गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद महिला का शव लेकर परिजन और ग्रामीण थाना निधौलीकलां  पहुंचे और शव थाने के गेट पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया।  लोगों का आरोप है कि थाने में महिला को थाना प्रभारी ने गाली गलौज की और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। 

सुबह से शुरू हुए हंगामे और नारेबाजी के समय लोगों की भीड़ पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक करती रही। कई बार भीड़ ने थाने का गेट बंद कर दिया। लोगों की मांग थी कि जब तक महिला का जेल भेजा बेटा नहीं आएगा तब तक शव नहीं उठेगा। न शव का पोस्टमार्टम होगा और ना ही अंतिम संस्कार होगा। 

सूचना पर सीओ जलेसर एमपी सलोनिया जलेसर सर्किल के थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सीओ ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया। जेल से मृतक महिला के बेटे को बुलवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें