फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कार सवारों ने किया हार्डवेयर कारोबारी का अपहरण, दहशत में परिवार

Fri, 07 Jun 2019 03:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कारोबारी पवन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शमसाबाद रोड से गुरुवार रात को हार्डवेयर कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। वो दुकान बंद करके घर आ रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार को बदमाश मथुरा की तरफ ले गए हैं।
विज्ञापन

 
थाना ताजगंज के पंचवटी निवासी पवन गुप्ता (35) पुत्र रामकैलाश की राजपुर चुंगी, सौ फुटा रोड पर दुकान है। वो रात तकरीबन साढ़े आठ बजे स्कूटर से घर आ रहे थे। शमसाबाद रोड पर कालोनी के मोड़ के पास एक एर्टिगा कार रुकी। कार सवारों ने पवन गुप्ता को रोक लिया। 

इसके बाद स्कूटर से खींच कार में बैठा लिया। कार को आगे की तरफ ले गए। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूटर के नंबर से व्यापारी का घर पता किया। अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने चेकिंग की, लेकिन कार के बारे में पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी के मोबाइल स्विच ऑफ

राहगीर ने कार का नंबर भी बताया। कार त्यागी नगर, सेवला निवासी राज बहादुर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इस पर पुलिस राज बहादुर के घर पहुंच गई। मगर, परिजनों ने बताया कि वो बाराबंकी गए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

परिजनों ने अपहरण की तहरीर दी है। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। कारोबारी के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। परिजनों के पास किसी का फोन भी नहीं आया है। 

पुलिस की छानबीन में पता चला कि कार एनएच-2 पर गई है। इसके बाद कार ने फरह, मथुरा टोल को पार किया। इस पर एक टीम को वहां के लिए रवाना कर दिया गया। उधर, घटना से व्यापारी के परिजन दहशत में आ गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें