फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीलें डालकर रोकी बरातियों से भरी बस, दर्जनभर बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 17 May 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
बस लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के नमैनी मार्ग पर मंगलवार की रात्रि दर्जनभर शस्त्र लुटेरों ने बरातियों से भरी बस में जमकर लूटपाट की। सूचना देने पर एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। बुधवार देर शाम इस मामले में एफआईआर की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को नमैनी के समीपवर्ती गांव उमरऊआ से अवधेश कुमार के लड़के की बरात मिरहची क्षेत्र के नगला प्रेमी में तिरमल सिंह के घर गई थी। देर रात्रि बारातियों की बस वापस कुमरऊआ के लिए रवाना हुई। नमैनी भूड़ के पास रात ढाई बजे बस के दो टायर एक साथ अचानक पंचर हो गए।

ड्राइवर कंडक्टर ने उतरकर देखा तो टायरों में लकड़ी के पटे फंसे थे जिनमें कीलें गड़ी हुईं थीं। तभी दर्जनभर बदमाशों ने बस को घेर लिया। बदमाशों ने ड्राइवर शेर सिंह से 13 हजार रुपये ,  परिचालक दविंद्र सिंह से 1000 रुपेये लूटे और बरातियों के साथ मारपीट करते हुए नकदी-मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया।  
विज्ञापन


ड्राइवर शेर सिंह ने बताया कि बस में 60 से 65 बराती सवार थे। लूटपाट के बाद लुटेरे भागे तो चालक ने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। कई बार कॉल करने के बाद फोन उठा तो एक घंटे के बाद 100 डायल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। रात में ही सभी बरातियों से बयान लिए गए। पुलिस बस लेकर कासगंज थाने आ गई। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पीड़ितों का बयान लेने के बाद लुटेरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें