फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भाजपा नेता की थाने में पिटाई पर बवाल, भाजपाइयों का हंगामा

Wed, 13 Sep 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा नेता बब्बू चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जगदीशपुरा थाने के चार सिपाहियों पर भाजपा नेता बब्बू चौधरी को सोमवार रात अवैध हिरासत में लेकर बेरहमी से पिटाई करने का संगीन आरोप लगा है। इस पर भाजपा नेताओं ने मंगलवार सुबह थाना का घेराव कर हंगामा किया। 
विज्ञापन


उनके तेवर देख दो सिपाहियों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया। दोनों नामजद सिपाहियों को एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने सस्पेंड कर दिया है।

बब्बू चौधरी भाजपा के बिचपुरी मंडल के महामंत्री हैं। उनका शास्त्रीपुरम में साइबर कैफे है। वह अपने मित्र सुधीर पौनिया के साथ सोमवार देर रात साइबर कैफे से बाइक से घर जा रहे थे। सुधीर पोनिया भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया के रिश्तेदार बताए गए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में उन्हें जगदीशपुरा के दो सिपाही जसवीर और बलवीर शराब पी रहे थे। वे आते जाते लोगों से पैसे भी ले रहे थे। यह देख बब्बू चौधरी मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगे।

वीडियो बनाते देख खोया आपा

भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बब्बू को वीडियो बनाते देख सिपाही आपा खो बैठे। उन्होंने दो सिपाही और बुला लिए। बब्बू और सुधीर को पकड़कर थाना ले गए। उनके मोबाइल फोन छीन लिए। उनके ऊपर शराब के छींटे मारे। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए ले गए। 

वहां से थाना वापस लाकर उन्हें थर्ड डिग्री दी। उनके खिलाफ  फर्जी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी भी कर ली थी। सिपाही चाहते थे कि वे लिखकर दें कि उन्होंने पिटाई की है।  मंगलवार सुबह इसका पता चलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिला महामंत्री प्रशांत पौनिया, जिला मंत्री गिरिराज कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे समेत बड़ी संख्या में भाजपाई जगदीशपुरा थाना पहुंच गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग की। अफसरों से फोन पर बात की।
विज्ञापन

दो सिपाही सस्पेंड

भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि केस दर्ज नहीं किया तो हंगामा बढ़ जाएगा। इस पर सिपाही जसवीर और बलवीर के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया। दोनों पर बब्बू और सुधीर से 4500 रुपये और मोबाइल फोन लूटने का आरोप है। एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। 

दो सिपाही अज्ञात में हैं। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि चार सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो नामजद हैं। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो और कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें