फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का यौन शोषण किया फोटो खींचकर लगाए पोस्टर 

Wed, 26 Oct 2016 12:42 AM IST
छात्रा का यौन शोषण किया फोटो खींचकर लगाए पोस्टर 
विज्ञापन
जेवरों की शिनाख्त के लिए कोर्ट जाती पीड़ित। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
 न्यू-आगरा में दसवीं की छात्रा का यौन शोषण किया गया। इस दौरान उसके फोटो खींचे गए। एक पोस्टर उसके घर में फेंक ागया। जबकि एक उसके घर के सामने दीवार पर चस्पा कर दिया गया। इसका पता चलने पर छात्रा ने दो लोगों के खिलाफ यौन शोषण, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया। इनमें से एक उसके घर में किराएदार रहा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 48 वर्षीय आरोपी छात्रा (15) के घर में किराए पर रहा था। मामला चार साल पुराना है। तब उसने छात्रा को बहला फुसलाकर उसका यौन शोषण किया था। इस दौरान उसके दोस्त ने उसके फोटो खींच लिए। छात्रा को धमकी दी गई कि किसी को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।
इसके चलते छात्रा ने घर पर कुछ नहीं बताया। आरोप है कि दोनों आरोपी छात्रा पर दबाव बनाने लगे। दो दिन पहले 23 अक्तूबर को उसके घर केगेट के ठीक सामने चार साल पहले खींचे गए फोटो का पोस्टर बनाकर लगा दिया। एक  फोटो उसके घर में फेंक दिया। उसकी मां ने उससे पूछा तो धमकी दी। जाति सूचक शब्द कहे। तब से पूरा परिवार खौफ में है ।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पोस्टर बरामद हुए हैं। चार साल पहले खींचे गए फोटो भी मिले हैं।

छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज नहीं की
आगरा। मामला न्यू-आगरा का है । यहां की युवती का आरोप है कि उसे एक मनचला साल भर से परेशान कर रहा है। पुलिस इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उसने थाने में मंगलवार को फिर से तहरीर दी है।

दो छात्राओं की अश्लील फोटो बनाई
बाह।  कस्बा के एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की दो छात्राओं के अश्लील फोटो तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। मनचले इसे और लोगों को दिखाकर छात्राओं की बदनामी भी कर रहे हैं। एक छात्रा अपनी मां को लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिवारीजनों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों से उनके हाथ-पांव तोड़ डाले। उन्होंने किसी तरह पत्थर फेंककर खुद को बचाया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक के घर पर दबिश भी दी गई है। घायल छात्रा ने बताया कि मनचले उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे थे। कई बार रास्ते में मोबाइल से फोटो खींचे। कंप्यूटर से अश्लील फोटो तैयार किया है। अब इसे लोगों को दिखाकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें