फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-जयपुर रूट की ट्रेन में यात्रा करें तो इनसे जरूर रहें सावधान

Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पीसी में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जयपुर रूट की ट्रेनों में जहरखुरानी और छिनैती करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जीआरपी आगरा फोर्ट ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए 33 मोबाइल, नशीला पाउडर भी मिला है। 
विज्ञापन


एसपी जीआरपी नितिन तिवारी ने बताया कि आगरा फोर्ट जीआरपी थाने की टीमें आगरा जयपुर रूट की ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले गैंग की तलाश में लगी हुई थीं। बुधवार की रात को खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी के आने के वक्त टीमों ने टीला नंदराम के आजाद उर्फ कीकड़ को उसके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए बदमाशों में सिंटू, सुमित निवासी टीला नंदराम, सनम सिंह निवासी शमसाबाद, मोहम्मद जफर, मोहम्मद शाकिब निवासी शहीद नगर, सदर शामिल हैं। एसपी ने बताया कि कीकड़ आगरा कैंट थाने से छह माह पहले जेल भेजा गया था। गैंगस्टर में भी कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैंग के बदमाश यात्रियों के साथ सफर के दौरान खाने पीने की वस्तुओं में नशीला का पाउडर मिला देते हैं। यात्री के बेहोश होने के बाद माल लेकर भाग जाते हैं। थाना प्रभारी ललित त्यागी ने बताया कि टीला नंदराम के बदमाश कई दफा खिड़की से मोबाइल भी छीन लेते हैं। 

उनके पास से महंगे 33 मोबाइल मिले हैं। मथुरा जीआरपी को भी इनकी तलाश थी। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी में आरपीएफ का सहयोग भी रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें