फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में लाठीचार्ज के बाद बवाल

Mon, 12 Oct 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान नगला सुखदेव के मतदान केंद्र में पुलिस की लापरवाही से बवाल हो गया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने भीड़ हटाने के दौरान मतदाताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन पर डंडे लेकर टूट पड़े। जवाब में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस की ओर से भी पथराव होने लगा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले को किसी तरह शांत किया। वहीं गांव नगला चंद्रभान और गांव जमालनगर भैंस में फायरिंग हुई।
विज्ञापन

पथराव में प्रियंका पुत्री कालीचरन, जगदीश पुत्र रंजीत, राजवीर पुत्र होती लाल निवासीगण नगला सुखदेव थाना बरहन घायल हुए हैं। पुलिस ने एक दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। इस दौरान करीब आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा।
वहीं गांव नगला चंद्रभान के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर जिला पंचायत के एजेंटों के बीच हाथापाई हुई। पुलिस उन्हें बूथ से भगा दिया। दोनों पक्ष गांव पहुंचे जहां झगड़ने लगे, आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। गांव जमालनगर भैंस के बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि पुलिस ने भगाया तो गांव में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गांव मितावली में दो बार वोट डालने पर भिड़े
एत्मादपुर के गांव मितावली में एक महिला को मतदान दोबारा करने को लेकर दो पक्षों के मतदान अभिकर्ताओं में विवाद हो गया। इसके बाद उनके समर्थक भी आ गए। पुलिस बल ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया। एत्मादपुर के बिहारीपुर में मतदान के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस बल ने समझा-बुझाकर शांत किया। गांव चौगान में पुलिसकर्मियों द्वारा सख्ती दिखाने पर कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इसको लेकर नोकझोंक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान हाथापाई भी हुई।
नगला धोंकल में लाठीचार्ज से युवक की टांग टूटी
बरहन। गांव नगला धोंकल के पोलिंग बूथ को जिला पंचायत के उम्मीदवार के समर्थकों ने घेर लिया। बूथ पर कब्जे को लेकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा तो उनकी समर्थकों से झड़प हो गई। खदेड़ने के दौरान ट्यूबवेल पर सो रहे ग्रामीण रामजीत सिंह को पुलिस ने सोते में लाठियों से पीटा। इससे उनकी टांग टूट गई। मौके पर पहुंची एसपीआरए ने कहा कि बूथ पर रिंकू यादव नाम के प्रत्याशी ने कब्जा कर हंगामा किया। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जगराजपुर में आधे घंटे मतदान बाधित
फतेहाबाद । जगराजपुर स्थित बूथ संख्या 169 पर फर्जी मतदान करने से एक युवक को रोका तो वह सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गया। बाद में युवक समेत उसके साथियों को फोर्स ने खदेड़ दिया। इससे करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उधर, कस्बे के भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 17 पर एक प्रत्याशी ने पोलिंग एजेंट का बैज लगाकर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन अन्य एजेंट ने उसे बाहर कर दिया। वहीं, ग्राम गढ़ी उदयराज में सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। बाद में मामला शांत हो गया।

जिला पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर फाड़
खंदौली। पूर्वाह्न 11 बजे प्राइमरी पाठशाला के बूथ नंबर एक पर फर्जी मतदान को लेकर एक प्रत्याशी के समर्थक ने वोटर और जिला पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर फाड़ दिया। शिकायत पर पर्यवेक्षक मौके पर पहुंचे और चैलेंज वोट डलवाया। वहीं, नगला नीम में दोपहर दो बजे सपा और बसपा के प्रत्याशी समर्थकों में फर्जी वोट डालने को लेकर हाथापाई और हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। ग्राम हसनपुर में शाम पांच बजे के बाद एक प्रत्याशी समर्थकों ने फर्जी वोट डालने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने रोका तो अभद्रता कर दी। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद उन्हें खदेड़ा गया। मानवेंद्र निवासी हसनपुर को हिरासत में लिया है। उधर, उस्मानपुर में भी फर्जी वोट डालने को लेकर दो एजेंटों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें