फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगियों पर हमले में आठ नामजद, 15 हिरासत में

Sun, 30 Oct 2016 12:32 AM IST
बजरंगियों पर हमले में आठ नामजद, 15 हिरासत में
विज्ञापन
पुलिस से झड़प करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना रकाबगंज के नामनेर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई के मामले में आठ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शनिवार को विहिप और बजरंग दल पदाधिकारियों ने दुर्गा मंदिर में बैठक कर 31 अक्तूबर को थाने के घेेराव का एलान किया है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

बता दें, नामनेर में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बजरंग दल कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा, सुनील जैन, विशाल मिश्रा, आकाश शर्मा और विशाल खड़े थे। सड़क  के दूसरी तरफ दूसरे समुदाय के लोग चाय के ठेले पर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध पर कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। इससे तनाव फैल गया था। विहिप और बजरंग दल पदाधिकारियों ने थाना रकाबगंज का घेराव कर लिया था। पुलिस ने अभिषेक शर्मा की तहरीर पर आठ नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर असीम चौधरी का कहना है कि 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ितों से उनकी पहचान भी कराई जाएगी। उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नामनेर स्थित दुर्गा मंदिर में बैठक बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि 31 अक्तूबर को थाना रकाबगंज का घेराव किया जाएगा। विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि कार्यकर्ताओं पर हमला साजिश के तहत किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। अगर, आरोपी पकड़े नहीं जाते हैं तो हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में मनोज, दीपक अग्रवाल, बंटी ठाकुर, अनूप सिंह, भूपेंद्र शर्मा, रवि आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें