फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का गेट तोड़ने वालों के घर रात में ही दबिश

Tue, 28 Mar 2017 01:18 AM IST
मंदिर का गेट तोड़ने वालों के घर रात में ही दबिश
विज्ञापन
मंदिर का गेट तोड़ने वालों के घर रात में ही दबिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कानून हाथ में लेकर पथवारी मंदिर का गेट तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। रात में तहरीर तैयार कर ली गई। पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज कर रही है। इसमें सेवन क्रिमिनल ला एक्ट भी लगाया जाएगा। बलवे की धारा में केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में रात में ही पुलिस ने दबिश भी दे डाली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिग्विजय नाथ तिवारी, गौरव राजावत और बंटी ठाकुर समेत कई लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने खातीपाड़ा में जाकर भड़काऊ बातें की हैं, उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि  यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का निर्णय ही माना जाएगा। दोनों पक्ष कोर्ट में अपनी-अपनी बात रख सकते हैं। माहौल बिगाड़ने वालों  को सबक सिखाया जाएगा। खुफिया पुलिस की टीमों ने रात में ही ऐसे लोगों की सूची बनाना शुरू कर दिया  था।

बातचीत से हल निकालने की कोशिश
आगरा। पथवारी मंदिर के इस विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन जल्द ही दोनों पक्षों की मीटिंग कराएगा। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत से मामले को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना पुलिस की लापरवाही से भड़का आक्रोश
विश्व हिंदू परिषद के सुनील पाराशर ने बताया कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोपहर से थाने पर धरना दे रहे थे। अधिकारियों को बुलाने की मांग भी कर चुके थे। मगर, थाना पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शाम को लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिससे लोग भड़क गए। इसके बाद ही मारपीट और पथराव के बाद मंदिर का गेट तोड़ा गया है।  

 यह मामला एसीएम थर्ड की कोर्ट में चल रहा है, इसका निस्तारण कोर्ट में हो होगा। दोनों पक्षों को जो भी कहना है, कोर्ट में ही कहें। जिन लोगों ने कानून हाथ में लेकर तोड़फोड़ की है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग चिन्हित कर लिए गए हैं। 
 सुशील कुमार घुले, एसपी सिटी

--। जिन लोगों ने पथवारी मंदिर का गेट तोड़ा है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। ये लोग चिन्हित कर लिए गए हैं। रात में ही दबिश दी जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी कराई जा रही है। 
धर्मेन्द्र सिंह , एडीएम सिटी।

‘ मैं 50 साल से इस मंदिर में पूजा कर रही हूं ’
आगरा। सत्तर साल उम्र की भूरी देवी कहती हैं कि यह मंदिर आज का नहीं है, बहुत पुराना है। 50 साल तो उनकी शादी को हो गए। उनके पति ने शादी मेें इसी मंदिर में पूजा की थी। यह दूल्हे वाले कुएं के नाम से जाता है। शादी में कुआं पूजन की रस्म इसी मंदिर में पूरी की जाती है। पिछले साल से पहले तक कभी कोई विवाद इस मंदिर के बारे में नहीं हुआ था।
ओमवती ने कहा कि 20 साल तो मेरी शादी को भी हो गई हैं। ससुराल में जितने भी लोगों की शादी हुई है, सभी ने इसी कुएं की पूजा की है। इस परिसर में कुआं है और मंदिर है। पहले कुएं के चक्कर लगाए जाते हैं, फिर पूजा की जाती है।
शशि सिंह का कहना है कि हर नवरात्र में मंदिर में पूजा होती है। सुबह-शाम दीपक जलते हैं। महिलाएं भजन कीर्तन करती हैं। पड़ोस में जब तक मकान पंडितजी के पास था, कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। आबिद ने मकान खरीदा, तभी से उसने शिकायत करना शुरू किया। उसने मंदिर की तरफ खुले जंगले को बड़ा कर लिया।

आबिद ने किया मजार होने का दावा
आबिद का कहना है कि यह जमीन नजूल की है। इस पर मजार भी बनी हुई है। दोनों समुदाय के लोग यहां आते थे। मजार पर फूल चढ़ाए जाते थे। मंदिर में पूजा की जाती थी। कुछ लोगों ने दीवार बनाकर इसे घेरना शुरू कर दिया था। इसके बाद शिकायत की गई थी। तब समझौता हुआ था कि मामले का निस्तारण होने तक इसे बंद ही रखा जाएगा। पुलिस ने ताला लगाया था। सील भी लगाई थी। इसे तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें