फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल यादव के सवाल पर डीजीपी का टालू जवाब

Sat, 21 Nov 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कि ए गए अनिल यादव की हिस्ट्रीशीट फाड़ दिए जाने के संगीन मामले में डीजीपी जगमोहन यादव ने बड़ा ही टालू जवाब दिया। उनसे पूछा गया था कि इस प्रकरण में कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? इस पर पहले तो वे जवाब देने के लिए राजी नहीं हुए। कहा, आज चुनाव की तैयारियों की ही बात करेंगे। बाद में सिर्फ इतना कहा कि जांच चल रही है, रिपोर्ट आने दीजिए, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उनसे फिर से सवाल किया गया कि जब यह साबित हो चुका है कि हिस्ट्रीशीट फाड़ी गई थी तो अब जांच क्यों चल रही है? क्योंकि पुलिस थानों से मुकदमों की डिटेल लेकर नए सिरे से हिस्ट्रीशीट तैयार कर चुकी है। इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनसे सवाल हुआ कि इसमें तो पुलिस के खिलाफ केस बनता है? तो उन्होंने फिर से दोहराया कि जांच तो होने दीजिए, इसके बाद देखेंगे।
इस बार शिकायतें कम मिली हैं
शहर में लगातार बढ़ते अपराध के सवाल पर डीजीपी हंसते हुए बोले, अब कहां टेंशन है? अब तो सब ठीक है। जब पहले आया था, तब पुलिस की इतनी शिकायतें मिली थीं कि सुनते-सुनते कान पक गए थे। इसके बाद कुछ बदलाव हुए। इस बार शिकायतें सुनने को नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें