फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी न पकड़े जाने से गुस्से में रुनकता

Thu, 19 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से सटे रुनकता में मंगलवार दोपहर धार्मिक शिक्षण संस्थान के पास खेत में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी न पकड़े जाने पर बुधवार को भी सांप्रदायिक तनाव रहा। गुस्से से भरे लोगों ने दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा। बीजेपी और विहिप नेताओं के साथ पंचायत की गई। इसमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन

बता दें, कसबा की 11 वर्षीय बालिका के साथ धार्मिक शिक्षण संस्थान के पास खेत में दुष्कर्म का प्रयास किया था। बालिका किसी तरह उससे बची थी। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे संस्थान का छात्र बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संस्थान से मंगलवार गायब बताए गए तीन छात्र बुधवार को संस्थान पहुंच गए। उनकी शिनाख्त कराई गई, लेकिन बालिका ने उन्हें पहचाना नहीं।
विज्ञापन

उधर, 11 बजे भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक राना, प्रशांत पौनिया, कुंदनिका शर्मा सहित अन्य बीजेपी नेता पहुंचे। इसके अलावा बसपा विधायक सूरजपाल कस्बा पहुंच गए।
पंचायत के बाद लोग बीजेपी नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए। जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। बीजेपी नेताओं ने ज्ञापन देकर आरोपी की गिरफ्तारी और संस्थान को बंद कराने की मांग की। इसके बाद ही धरना समाप्त हुआ। दोपहर 12 बजे कसबा का बाजार खुल गया।
छावनी बना रहा इलाका
रुनकता। तनाव की आशंका पर पूरा इलाका पुलिस छावनी बना रहा। धार्मिक शिक्षण संस्थान की ओर पुलिस ने किसी को भी नहीं जाने दिया। रास्ते में जीप लगा दी गई। महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
पुलिस ने धाराओं में किया खेल
रुनकता। भाजपा नेत्री कुन्दनिका शर्मा यह मालूम चलने पर भड़क गई कि पुलिस ने केस बलात्कार के प्रयास के बजाय छेड़छाड़ में दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़े बगैर रिपोर्ट में उसकी उम्र 16-17 साल लिखी है। उनका आरोप है कि उसे नाबालिग दर्शाकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संस्थान की गतिविधियों पर उठाए सवाल
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राना ने संस्थान पर तीन सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आतंकी गतिविधियों में राजस्थान में पकड़े गए परवेज के बारे में सूचना आई थी कि उसने इस संस्थान में शरण ली? फिर पुलिस ने इसकी जांच क्यों नहीं की? दूसरा, यहां रात को लग्जरी गाड़ी में लोग क्यों आते हैं? , तीसरा, इसमें आस पास का एक भी छात्र क्यों नहीं है?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें