फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक की हत्या में पेट्रोल पंप कर्मचारी की तलाश

Thu, 21 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप एवं होटल के मालिक रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार (71) की हत्या में उनके ही पंप के कर्मचारी और उसकी महिला मित्र की तलाश हो रही है। मंगलवार देर शाम अपहरण के बाद खंदौली ले जाकर कैप्टन की होंडा सिटी कार में ही हत्या कर दी गई थी। ड्राइविंग सीट पर पड़ी उनकी लाश रात ही करीब सवा बजे खंदौली-दाऊजी रोड पर मिल गई थी। कार में रखा नौ लाख नगद भी लूटा लिया गया। लापता कर्मचारी के बुधवार रात मथुरा के बरसाना में होने के सुराग पर उसकी घेराबंदी की जा रही है। कैप्टन सिकरवार की तलाश में लापरवाही पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिरोही को लाइन हाजिर कर दिया है। डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिए जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बता दें, मंगलवार देर शाम एनएच-2 पर एत्मादपुर स्थित राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप से कमलानगर स्थित अपने घर जाते समय कैप्टन सिकरवार का हाइवे पर ही कार समेत अपहरण कर लिया गया था। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई। फिलहाल पुलिस का मान रही है कि कातिल एक ही था। वह कार में पीछे की सीट पर था और वहीं से हमला किया। कैप्टन ने संघर्ष भी किया लेकिन खुद को बचा न सके। हालांकि सिकरवार के दोनों बेटों का कहना है कि अकेला शख्स उनकी हत्या नहीं कर सकता।
बड़े बेटे ब्रजेश ने अपहरण, लूट और हत्या की धारा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारा सिकरवार का मोबाइल फोन भी लूट ले गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी की वहीं कार्यरत महिलाकर्मी से दोस्ती है। उसे कैप्टन सिकरवार का उससे बात करना पसंद नहीं था। वह और उसकी दोस्त मंगलवार से गैरहाजिर हैं। दोनों अपने घर भी नहीं मिले तो शक के घेरे में आ गए। सूत्रों ने विश्वासपूर्वक बताया कि पुलिस की एक टीम कर्मचारी के नजदीक पहुंच चुकी है। उसके पकड़ में आते ही हत्या का भेद खुल जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार दोपहर कैप्टन सिकरवार का पेट्रोल पंप के पास ही उनके खेत में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने बढ़ते अपराध के मुद्दे पर शाम को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सर्किट हाउस तलब कर चेतावनी दी कि 15 दिन में तमाम लंबित मामलों का खुलासा न हुआ तो जनांदोलन तय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें