फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के हवलदार ने फैलाई राजधानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह

Mon, 14 Aug 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन-बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन-बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह फैलाने वाला सेना का हवलदार निकला। जीआरपी ने कर्नाटक निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जाएगा। आरोपी जालंधर में तैनात था। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को किसी ने फोन पर हजरत निजामुद्दीन-बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दी। रेलवे के दिल्ली कंट्रोल को फोन पर मिली इस सूचना से हड़कंप मच गया।  ट्रेन दिल्ली से मथुरा होते हुए आगरा पहुंची। सूचना थी कि ट्रेन के दो कोच में बम रखे जा चुके हैं। ये मथुरा और आगरा के बीच फट जाएंगे। 

ट्रेन के आगरा पहुंचने का समय रात 10:45 बजे है। रविवार को यह 11:15 पर पहुंची। इसे रोक लिया गया। सदर थाना पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम डिस्पोजल स्कवैड और डॉग स्कवैड स्टेशन पर पहुंच गए। थोड़ी देर में एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह और सीओ सदर उदयराज सिंह भी पहुंच गए। करीब पौने दो घंटे तक तलाशी अभियान चला। 
विज्ञापन


इससे कई यात्री परेशान हो गए। ये लोग सो रहे थे। पुलिस के आने से नींद खुल गई। पुलिस ने पूरी ट्रेन खाली कराकर तलाशी ली, लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। उधर, इस तलाशी अभियान के चलते कई ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। चेकिंग के दौरान ट्रेन से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने बताया कि 15 अगस्त और जन्माष्टमी के मद्देनजर पुलिस हाईअलर्ट पर है। हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है। 
विज्ञापन

सेना का हवलदार हिरासत में

सोमवार को जीआरपी ने ट्रेन में बम होने की सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहम्मद अली मालाबर कर्नाटक के रायचूर का रहने वाला है। ये जालंधर में एयर डिफेंस में हवलदार के पद पर तैनात है। जीआरपी ने मामले में धारा 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रेलवे पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें