फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर की प्रतिमा

Sat, 03 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती पर शरारती तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की। आवास विकास कालोनी के नगला पत्थर घोड़ा में डा. भीमराव अंबेडकर की तीन फुट ऊंची प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से तनाव फैल गया। सैकड़ों लोग जुट गए। जानकारी पर सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित करवाई।
विज्ञापन

आवास विकास के सेक्टर 16 बी, नगला पत्थर घोड़ा निवासी सुरेश चंद सोनी के अनुसार नगला पत्थर घोड़ा में तकरीबन 25 साल पहले सात फुट की प्रतिमा पार्क में और तीन फुट की प्रतिमा उनके घर के बाहर स्थापित की गई थी। शुक्रवार सुबह तकरीबन छह बजे घर के बाहर लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। ईंट मारकर क्षतिग्रस्त किया गया था। जानकारी पर पहुंचे आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दरेसी से नई प्रतिमा मंगवाकर उसी स्थान पर लगवाई। सुरक्षा के लिए एक एसआई सहित चार पुलिस कर्मी तैनात किए गए। सुरेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
सेक्टर 16 बी के पास रेलवे लाइन है। लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। ये शराब पीते हैं और जुआ खेलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें