फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बेटे से कराई शादी, अब बड़े के साथ भी सोने को करते हैं मजबूर

Fri, 12 Jan 2018 10:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
आगरा में सदर क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


धौलपुर की रहने वाली महिला की शादी मई 2017 में सदर के युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने अपनी पत्नी को दो साल पहले पिटाई लगाकर घर से निकाल दिया था। उसका बेटा भी है। 

ससुरालीजन अब उसे भी जेठ की पत्नी बनाकर रखना चाहते हैं। उसका पति विरोध नहीं करता है। जेठ का मामा सिपाही है। वह भी उनका पक्ष लेता है। जेठ ने उसे अकेला पाकर तीन बार दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उसको पीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने पिटाई लगाई

ससुरालीजन खाना भी नहीं देते। चार जनवरी को जेठ ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुरालियों ने पिटाई लगाई। इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मारपीट का मेडिकल कराया। 

दुष्कर्म की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। एनसीआर दर्ज की गई है। अब पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें