फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का कारनामा: मोबाइल लूट में दर्ज किया गुमशुदगी का मामला, आईजी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 05 Oct 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में पुलिस का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। यहां बाइकर्स गैंग के लुटेरों ने एक हार्डवेयर कारोबारी का मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने लूट दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी लिख ली। 
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलांस पर नहीं लगाया, जबकि यह चालू था। लुटेरों ने कारोबारी को एक और झटका देते हुए उनके ई-वॉलेट से दो बार में 1450 रुपये की शॉपिंग भी कर ली। आईजी रेंज ए सतीश गणेश के पास शुक्रवार को शिकायत आने पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

वारदात 22 दिन पहले 12 सितंबर को एनएच-2 पर हेरिटेज हॉस्पिटल के पास हुई। विशाल गुप्ता उसी दिन थाना गए। वहां मुंशी ने कहा कि लूट की रिपोर्ट लिखने में देर लगेगी। ऐसा करो, गुमशुदगी दर्ज करा लो, इसी से सिम कार्ड बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन

लूट की तहरीर वापस की

पीड़ित विशाल ने बताया कि लूट की तहरीर वापस कर दी। एक कागज पर लिखवाया कि मोबाइल गुम हुआ है, उसी पर मोहर लगाकर दे दिया। उन्होंने कहा था कि मोबाइल सर्विलांस पर लगा देना।

पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। इसी मोबाइल में विशाल का ई-वॉलेट था। लुटेरों ने इसी से दो बार शॉपिंग की। स्नैपडील पर बुक माई शो से गिफ्ट कार्ड खरीदे। विशाल को इसकी जानकारी बैंक के मैसेज से हुई। बैंक खाते में दूसरा मोबाइल नंबर दिया है। उसी पर दो अक्तूबर को मैसेज आया।

कारोबारी ने कहा, तीन बार लूट हुई है सर 

विशाल ने शुक्रवार को आईजी को बताया कि उसके साथ तीन बार लूट हो गई है। पहले 22 हजार का मोबाइल लुटा। इसके बाद दो बार ई-वॉलेट से पैसा निकला। आईजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

मोबाइल की 100 गुमशुदगी, बरामद एक भी नहीं

मोबाइल चोरी और लूट के मामलों में पुलिस गुमशुदगी दर्ज करती है। इसकी शिकायतें पहले भी आई हैं। ऐसा अपराध कम दिखाने के लिए किया जाता है। जनपद में इस साल मोबाइल की 100 गुमशुदगी दर्ज हैं। इनमें से एक भी बरामद नहीं हुआ है। पिछले साल एक मोबाइल की बरामदगी पर 17 केस खोल दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें