फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वादे से मुकरे भाजपा विधायक तो दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश पर लगा दी रोक, जानिए वजह

Sat, 05 Oct 2019 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
हाथ में लिखा नोटिस दिखाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया जिले के बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो गांव वालों ने दुर्गा पूजा पंडाल में उनके प्रवेश न करने की तख्ती लगा दी। युवकों ने लिखित तख्ती दुर्गा पंडाल के बाहर टांगी ही नहीं, बल्कि उसको सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। इस पोस्ट के वायरल होने से चारों ओर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


बेल्थरा रोड क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव में दुर्गा पूजन समिति ने दुर्गा पंडाल के बाहर एक तख्ती टांग दी है। जिस पर लिखा है कि बेल्थरारोड विधानसभा से भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया का पंडाल में प्रवेश वर्जित लिखा है।

विधायक के पंडाल में प्रवेश वर्जित के बारे में जब समिति के लोगों से बात की गई तो बताया कि तीन साल पहले दशहरा पर जब विधायक जी गांव में आए थे, तो बिना किसी के मांग के ही दुर्गा पंडाल के पास इंटरलाकिंग कराने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं कराया। उनके द्वारा धार्मिक कार्यों के प्रति अनदेखी से गांव वालों में नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विधायक ने दशहरा बाद उसे पूरा कराने का वादा किया। इस वर्ष भी दशहरा के पूर्व कार्य को पूरा कराने की सूचना अपने मातहतों से दिलवाई थी लेकिन दशहरा आ गया लेकिन कार्य नहीं हुआ। इससे नाराज होकर दुर्गा पूजन समिति ने दुर्गा पंडाल में उनके प्रवेश पर ही वर्जित का बोर्ड लगा दिया है। दुर्गा पूजन से जुड़े सदस्यों ने सोशल मीडिया पर अपने विरोध को वायरल भी कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें