रविवार को किया हत्याकांड का खुलासा
ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की थी। मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कराई गई थी। पुलिस को पहला शक गांव के नशेबाज युवकों पर ही था। इस पर 40 से ज्यादा लोगों को चिह्नित करके पड़ताल की जा रही थी। रविवार को पुलिस को सफलता मिल गई।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में चार टीम का गठन किया गया था। पुलिस की पूछताछ में गांव के राहुल और उसके नाबालिग साथी के बारे में पता चला था। दोनों की तलाश की जा रही थी। वह फरार हो गए थे।
रविवार दोपहर में दोनों कैलाश मंदिर के पास बल्देव मार्ग पर पकड़ लिए गए। उन्होंने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया। दोनों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को पता था कि अगर, वह बच गई तो दोनों के बारे में घरवालों को बता देगी। आरोपी राहुल का घर किशोरी के घर से 200 मीटर की दूरी पर दूसरी गली में है।