आगरा में खंदौली के शाहनगर बम्बा मोहल्ले में नूरानी मस्जिद के पास शनिवार देर रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। रविवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उधर घटना के बाद से मोहल्ले में सांप्रदायिक तनाव बन गया।
बताया गया है कि नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले नवाब के घर बेटे के जन्मदिन की पार्टी में अजय, शरीफ, भोला, यूनिस और पतरा के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि शरीफ ने डीजे पर डांस कर रहे अजय को धक्का मारा और गाली गलौज की।
अजय ने इसका विरोध किया तो शरीफ के साथी यूनिस, पतरा और भोला ने मारपीट कर दी। सूचना पर अजय पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इस पर शरीफ पक्ष ने पथराव कर दिया।