फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 22 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जुड़वां बच्चियों को जन्म देने के बाद हुई महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लेडी लायल अस्पताल में मंगलवार शाम को दो बच्चियों को जन्म देने के बाद बेबी (22) की मौत पर उसके घरवालों ने पति दशरथ पर निजी अस्पताल में इलाज नहीं कराने और हत्या का आरोप लगाया। पति और सास की पिटाई भी लगा दी। पुलिस बुलाने की धमकी दी। गांव में शव पहुंचने पर भी झगड़ा किया। बुधवार तड़के दशरथ का शव फांसी पर लटका मिला। उसके पिता ने बेबी के घरवालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


नगला पैमा निवासी दशरथ (23) पुत्र नेमचंद बैल्डिंग का काम करता था। उसके पिता नेमचंद ने बताया कि दशरथ की शादी चार साल पहले नगला उदी, थाना बसई मोहम्मदपुर, फीरोजाबाद निवासी बेबी पुत्री रामसेवक से हुई थी। उनकी एक बेटी दो साल की भूमि है। बेबी गर्भवती थी।

मंगलवार तड़के प्रसव पीड़ा होने पर उसे लेडी लायल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी पर उसके मायका पक्ष के लोग आ गए। शाम तकरीबन चार बजे बेबी ने जुड़वां बेटियोें को जन्म दिया। 6:30 बजे बेबी की हालत बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बेबी के घरवालों ने झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसकी मौत के लिए दशरथ को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि जानबूझकर बेबी को निजी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। उन्होंने दशरथ और उसकी मां मीरा को पीटा। जहर का इंजेक्शन लगाकर बेबी की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद शव गांव लेकर आए।

यहां भी झगड़े पर उतारू हो गए। घरवालों ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। उनमेें रात भर झगड़ा होता रहा। बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे नेमचंद के भाई बीधाराम के घर के कमरे में दशरथ साड़ी से फांसी के फंदे पर पंखे से लटका मिला। यह देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने की बात कही। इस पर दशरथ के ससुराली मौके से भागने लगे।

ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उक्त लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा, दशरथ ने सुसाइड किया
परिवारीजनों ने दशरथ के ससुर रामसेवक, साले देवीराम, लक्ष्मी, भूपेंद्र, साढ़ू सहित अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दशरथ के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है। अगर, हत्या करके शव लटकाया जाता तो चोट के निशान आते। अगर, परिवारीजन आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

दुनिया में आते ही अनाथ हो गईं दो बच्चियां
दशरथ की दो बेटियों ने दुनिया में अभी कदम रखा ही था कि उनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया। एक बेटी दो साल की भूमि है। वह भी अनाथ हो गई। दशरथ घर में अकेला कमाने वाला था। उसके भाई रनवीर, पंकज, सुभाष छोटे हैं। बहन राखी की भी जिम्मेदारी दशरथ पर ही थी। पिता किसी तरह मजदूरी करके दो वक्त की रोटी कमा पाते हैं। अब उन पर ही अपनी पोतियों की भी जिम्मेदारी है। गांव में दशरथ और बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें