फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम सिटी आवास में फंदे पर लटका मिला नौकरानी का शव

Mon, 03 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम कंपाउंड स्थित एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह के सरकारी आवास में शनिवार दोपहर को उनकी नौकरानी ऊषा (22) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उसने सुसाइड किया है। डाक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण हैंगिंग (लटकना) बताया गया है। उसने जान क्यों दी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। पोस्टमार्टम कराने का फैसले लेने में देरी हुई। काफी देर तक शव का पंचनामा भी नहीं भरा गया। यही वजह रही कि शनिवार दोपहर की घटना में पोस्टमार्टम 24 घंटे बाद हुआ। पुलिस ने रविवार रात तक किसी से पूछताछ भी नहीं की। ऊषा ने सुसाइड एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह के सरकारी आवास के अंदर बने कमरे में किया। ऊषा इसी में रहती थी। नौकर जितेंद्र ने आवास के अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। उस समय धर्मेंद्र सिंह आवास पर नहीं थे। ऊषा ने फंदा दुपट्टे से बनाया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  ऊषा कई साल से उनका घरेलू कार्य कर रही थी। पुलिस ने यह भी मालूम नहीं किया कि वह कहां की रहने वाली थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह खुद को देवरिया की बताती थी। सीओ सदर असीम चौधरी का कहना है कि उसने सुसाइड क्यों किया, यह अभी पता नहीं चल पाया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें