फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बच्ची की मौत

Sun, 07 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुकथला के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों के हंगामा करने पर पुलिस ने समझाकर शांत किया और घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

मलपुरा निवासी मुकेश कुमार सड़क किनारे बीड़ी, सिगरेट आदि सामान की ठेल लगाते हैं। शनिवार दोपहर के समय ठेल पर उनकी पुत्री अनुष्का (3) और बेटा कमल सिंह (12) बैठे थे। तभी रुनकता की ओर से तेज गति कार आई और मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा खाते हुए ठेल से जा टकराई। इससे अनुष्का और कमल उसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुन मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तब तक अनुष्का की मौत हो गयी। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। घायल कमल सिंह को इलाज के लिए आगरा भेजा। बाद में कार को क्रेन की मदद से हटाया। मुकेश कुमार ने थाना अछनेरा में तहरीर दी है। एसडीएम अजीत कुमार ने जानकारी होने पर टीम मौके पर भेजी। गरीब परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया है। क्षेत्रीय सांसद चौधरी बाबूलाल ने भी मदद का भरोसा दिया है। वहीं, फतेहपुर सीकरी में खानवा मार्ग पर ग्राम मंडी मिर्जा खां के समीप तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे थाना इगलास अलीगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें