फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली में हादसे के बाद भड़की महिलाएं, हाईवे जाम

Thu, 10 Sep 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम पीलीपोखर पर सड़क पार कर रही एक महिला रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गई। इससे आक्रोशित साथी महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

घटना देरशाम लगभग आठ बजे की है। सीमा वाल्मीकि (45) पत्नी राकेश निवासी पीली पोखर वास अचलू पोइया से भंडारे की दावत खाकर पैदल घर लौट रही थी। पीली पोखर पर सड़क पार करते समय सादाबाद की ओर से आई रोडवेज की चपेट में आकर वह घायल हो गईं। मौके पर जुटी भीड़ ने गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद चालक को भगा ले गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने मांग की कि घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस के आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
---------
हाईवे पर हादसे में कार सवार घायल
एत्मादपुर। आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर छलेसर पुलिस चौकी के समीप बुधवार सुबह कंटेनर की चपेट में आने से कार सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और कंटेनर कब्जे में ले लिया। हादसा तकरीबन सुबह साढ़े पांच बजे का है। आगरा के विजयनगर निवासी सौरभ गुप्ता पुत्र सूर्यप्रकाश गुप्ता यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से लौट रहे थे। छलेसर पुलिस चौकी के समीप कंटेनर की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सौरभ घायल हो गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और कार को क्रेन की सहायता से हटवाया।
विज्ञापन

--------
20 फुट गहरे गड्ढे में गिरी वैन, छह घायल
बाह। खेड़ा राठौर के गांव भगवान पुरा से दावत खाकर लौट रहे मझटीला के लोगों की वैन मंगलवार रात 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुन पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। मझटीला निवासी कप्तान सिंह ग्रामीणों के साथ वैन से भगवान पुरा में दावत खाने गए थे। चंबल के रास्ते पर वैन गड्ढे में जा गिरी। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया। घायलों में कप्तान सिंह, भगवनदास, उल्फत को आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें