फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की रैली में जा रहे आगरा के दो युवकों की हादसे में मौत

Mon, 10 Oct 2016 01:12 AM IST
बसपा की रैली में जा रहे आगरा के दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन
arki accident
विज्ञापन
बसपा की रैली में लखनऊ जा रहे आगरा के दो युवकों की अलग अलग हादसों में मौत हो गई। उनके घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सड़क हादसा उन्नाव में हुआ आगरा के जयनगर अलबतिया रोड जगदीशपुरा निवासी देवी सिंह (59) क्षेत्र के अन्य बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बस से लखनऊ रैली में जा रहा था। रविवार सुबह लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बसीरतगंज के पास एक होटल पर बस रुकी तो अन्य लोगों के साथ देवी सिंह भी चाय-नश्ते के लिए उतरा। नाश्ते के बाद वह सड़क पार कर रहा था कि कानपुर जा रही इंडो नेपाल मैत्री बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस भगा रहे चालक को कार्यकर्ताओं ने पीछा करके पकड़ा।
साथ जा रहे बसपा नेता हुकुम सिंह ने बताया कि आगरा-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हाजी जुल्फिकार अहमद भुट्टो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता दो बसों से रैली में जा रहे थे। दोनों बसें आगे-पीछे थीं। उन्होंने बताया कि देवी सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है। तीन बच्चे हैं। देवी सिंह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे के बाद दोनो बसें लखनऊ न जाकर आगरा लौट गईं।
विज्ञापन

उधर, कानपुर में गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हई। जेपी नगर आगरा से बसपा रैली में शामिल होने के लिए लोग लखनऊ जा रहे थे। रविवार सुबह बस में सवार सभी लोग जाजमऊ पुल के नीचे गंगा में नहाने-धोने के लिए उतरे थे। इसी दौरान जेपी नगर में रहने वाला युवक विकास (21) गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। गोताखोरों ने विकास को बाहर निकाला और उर्सला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मां सत्यवती, भाई मनोज और विशंभर सहित परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवक की मौत की बात सामने आई है।

दो बच्चों के बाद पिता ने भी दम तोड़ा
आगरा। बिचपुरी में शनिवार रात को ट्रक की टक्कर से घायल हुए आटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों के बाद पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
बता दें, धनौली निवासी राजवीर उर्फ राजू (28) पुत्र जवाहर सिंह आटो चालक था। परिवारीजनों ने बताया कि शनिवार को अछनेरा के साधन गांव में रहने वाली बहन सुमन से मिलने राजवीर गया था। उसके साथ बेटा काकुल (5) और बेटी सना (3) भी साथ थे। तीनों देर रात आटो से लौट रहे थे। बिचपुरी से पथौली नहर वाले रास्ते पर आटो ट्रक की चपेट में आ गया। आटो के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में काकुल और सना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजवीर गंभीर घायल हो गया। रविवार तड़के पांच बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीन मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजवीर की पत्नी गीता की दो महीने पहले मौत हो गई थी।

सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत
ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा समेत दो की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एत्मादपुर में छात्रा की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। 
एत्मादपुर में रविवार दोपहर एक बजे खंदौली स्थित सिलाई केंद्र से सिलाई सीखकर दो साइकिलों पर सवार होकर ममता (20) पुत्री वेदराम, कल्पना पुत्री गिर्राज सिंह, भारती और बबिता पुत्री चंपाराम अपने गांव पीपरिया जा रही थीं। गांव से पहले नगला हंसराज के पास पीछे से आई वैन की टक्कर से ममता की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कल्पना, भारती, बबिता घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ममता की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बाह के बिजौली गांव में शनिवार रात सोवरन (35) पुत्र जगन्नाथ सिंह अपनी पुत्री को लेने भदरौली जा रहे थे। होलीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गृहप्रवेश के लिए वह अपनी बेटी को लेने जा रहे थे।
फतेहपुर सीकरी में आगरा-जयपुर हाइवे स्थित गांव कोरई और टौल प्लाजा के बीच रविवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार सीकरी चार हिस्सा निवासी शरफ हुसैन पुत्र वाहिद हुसैन घायल हो गया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। पिनाहट के मल्हनटूला निवासी किसान रामदास (40) अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। तभी चम्बल किनारे खादर में अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इससे वह उसके नीचे दब गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

वहीं, किरावली में जयपुर हाईवे पर अजय दीप ढाबा के पास खडे़ ट्रक में बाइक जा घुसी। रविवार शाम लगभग साढे़ आठ बजे हुए हादसे में बंटी (26) पुत्र अशोक निवासी बसई थाना ताजगंज आगरा घायल हो गया। उसे सीएचसी किरावली से एसएन अस्पताल आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें