फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर पांच दुकानों में लगी भीषण आग

Mon, 30 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर पर रविवार अपराह्न तीन बजे डा. अंबेडकर बाजार की पांच दुकानों में भीषण आग लग गई। भीड़भाड़ वाले बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास की दुकानों से दुकानदारों ने सामान निकालना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड की छह दमकल पहुंच गईं। तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में 50 लाख रुपये के माल का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार में 14 दुकानें बनी हुई हैं। आग सबसे पहले मोहम्मद अंसार की बैग की दुकान में लगी। कुछ ही देर में बगल की गफ्फार कुरैशी, बिलाल की जूते-चप्पल, चौ. सब्बार की घड़ी व बेल्ट और जीवाराम के मेडिकल स्टोर में फैल गई। इससे दुकानदार दहशत में आ गए। दुकानदारों ने सामान निकालना शुरू कर दिया। इनमें कपड़ा और जूता की दुकान हैं। दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ।
रकाबगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मंटोला रोड और बिजली घर रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया। सीएफओ जसवीर सिंह, एफएसओ एसएस राय भी आ गए। दमकल कर्मियोें ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। दुकानदारों का कहना था कि जीवाराम के मेडिकल स्टोर के पास ही अशोक की हलवाई की दुकान है। वहां तक आग फैलने लगी थी। सिलेंडर भी रखा था। लोगों ने सिलेंडर हटा दिया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। फायरब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के ऊपर से बिजली के तार जा रहे हैं। उनमें शार्ट सर्किट से ही आग लगना बताया गया है।
विज्ञापन

तीन दुकानों का सामान पूरी तरह से जल गया। बिहार निवासी अंसार ने चार दिन पहले ही लल्ला से दुकान किराये पर ली थी। दुकान में तकरीबन तीन लाख रुपये का माल था। आग में सारा सामान जल गया।
शिवाजी मार्केट भी हुआ बंद
बिजली घर स्थित शिवाजी मार्केट में कई साल पहले भीषण अग्निकांड हुआ था। रविवार को डा. अंबेडकर बाजार की दुकानों में आग लगता देखकर शिवाजी मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी।
..तो होता बड़ा हादसा
पुलिस की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बिजली घर स्थित रेलवे पुल पर भी लोग खड़े हो गए। रेलवे लाइन पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान हादसे की आशंका थी। यहां से ट्रेन भी गुजर रही थी। मगर, पुलिस का ध्यान नहीं गया। बाद में क्षेत्र के दुकानदारों ने पुलिस से भीड़ हटाने के लिए बोला। तकरीबन आधा घंटे बाद रेलवे पुल से लोग हटाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें