फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांडः एक सराफा कारोबारी ने ही कराई बदमाशों को रेकी

Sat, 20 May 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो सराफों की हत्या करके चार करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग के संबंध कुछ सराफों से भी हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक रेकी में भी एक सराफा कारोबारी ने सहयोग लिया था। पुलिस ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है उन्होंने पूछताछ में पुलिस के सामने जो राज उगले से बदमाशों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मयंक चेन्स के कारोबार की पूरी जानकारी भी सराफ के माध्यम से ही बदमाशों तक पहुंच रही थी। एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। हर सूचना को तस्दीक कराया जा रहा है। बदमाशों ने लूट का माल अपनी ससुराल में छिपा दिया था। 

दरअसल सभी गिरफ्तार बदमाश मथुरा के ही रहने वाले हैं और इनकी रिश्तेदारियां भी यहीं हैं। पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार बदमाशों में से एक ने लूट का माल अपनी ससुराल में छिपा दिया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक लूट का माल थैलों में भरकर बदमाश ले गए थे। इन थैलों को सभी ने छुपा दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस इन थैलों को बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


इन बदमाशों के पास पंद्रह किलो सोना और पच्चीस लाख का कैश था। इन सोने को लेकर छत पर सो रहे थे। जिस मकान पर यह सो रहे थे वहां रात को एक पड़ोसी से पानी मांगा था। पड़ोसी पानी लेकर आया तो बैग की तरफ इशारा करके  उसके संबंध में पूछा था। इस पर बदमाश ने कहा था कि बैग में 15 किलो सोना और पच्चीस लाख की नगदी है। पहले तो पड़ोसी ने मजाक समझा लेकिन जब उन्होंने बैग खोलकर दिखाया तो वह भी हैरान रह गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें