फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने ही की थी लापता छात्र की हत्या

विज्ञापन
किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र से 10 दिन पूर्व गायब हुए छात्र का शव थाना बिछवां थाना क्षेत्र में आरोपी युवक की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। जैथरा पुलिस ने शव बरामद कर बिछवां पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन



जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला गोगल निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र केबल उर्फ सुआ 22 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गया था। इस संबंध में सुआ के चाचा वीरेंद्र सिंह पुत्र रामशंकर ने जैथरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

जैथरा पुलिस ने सुआ की मोबाइल डिटेल निकाली तो गांव के ही रंजीत पुत्र आमोद की उससे अंतिम बार बात हुई थी। जैथरा पुलिस ने जब रंजीत से कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और उसने सारा हाल बता दिया।
विज्ञापन


रंजीत ने बताया कि उसने अपने मित्र इंद्रजीत व मामा जयवीर सिंह निवासी गिजौरा थाना जैथरा की मदद से सुआ की हत्या कर दी। शव को मैनपुरी जनपद के थाना बिछवां क्षेत्र में नहर की पटरी पर फेंक दिया है।

शनिवार को जैथरा पुलिस रंजीत को लेकर थाना बिछवां क्षेत्र में पहुंची यहां बिछवां थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर के निकट बेवर ब्रांच नहर पटरी पर सुआ का शव बरामद कर लिया गया। जैथरा पुलिस ने बिछवां पुलिस को शव सौंप दिया और रंजीत को वापस ले गई। बिछवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं सुआ के परिजनों का कहना है कि सुआ के पिता सुरेंद्र सिंह की चार माह पहले ही मौत हुई थी। वह उनका इकलौता पुत्र था। आरोपी रंजीत उनके परिवार का ही है। परिजनों ने यह भी बताया कि सुआ से आभूषण और मोटर साइकिल भी लूटी गई है। अब पुलिस रंजीत के बताए अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें