बाइक से घर जा रहे युवक को सड़क किनारे खडे़ दो लोगों ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
नगर कोतवाली के चिलबिला माधवगंज निवासी जयप्रकाश (28) पुत्र प्रभुनाथ शनिवार रात कटरा की ओर से बाइक लेकर घर आ रहा था। सरोज चौराहे के पास सड़क किनारे खडे़ दो युवकों ने उस फायर झोक दिया। गोली उसके हाथ और पेट में जा लगी, जिससे वह कुछ दूर आगे जाने के बाद बाइक लेकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पहुंची पुलिस छानबीन जुट गई। सीओ सिटी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। हो सकता है कि हर्ष फायरिंग में गोली लगी होगी। जिसके कारण परिजन बिन बताए ही अस्पताल लेकर चले गए ।