फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के अपहरण की कोशिश, फायरिंग

विज्ञापन
थ्राने में बैठे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लाक प्रमुख घिरोर के पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। दलित बीडीसी सदस्य का अपहरण करने की कोशिश की गई। सूचना पर दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और एकत्रित होते लोगों को देख फायरिंग करने वाले लोग मौके पर अपनी स्कार्पियो, असलाह और बड़ी मात्रा में नकदी छोड़ कर भाग गए। बीडीसी सदस्य ने थाना घिरोर में ब्लाक प्रमुख, उनके पति व 20-25 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं वर्तमान ब्लाक प्रमुख ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को लेकर जिले में भी उठापटक शुरू हो चुकी है। वर्तमान में सुल्तानगंज ब्लाक के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 12 अगस्त को मतदान होना है। वहीं जागीर, मैनपुरी और घिरोर के ब्लाक प्रमुख की सीट पर तलवार लटकी हुई है।

शनिवार को घिरोर ब्लाक प्रमुख को लेकर चल रही सियासत ने हिंसक रूप ले लिया। नगला बाग निवासी बीडीसी रेखादेवी का आरोप है कि वर्तमान ब्लाक प्रमुख सरिता यादव उनके पति मनोज यादव कई गाड़ियों में समर्थकों के साथ आए और उनको घर से जबरन ले जाने की कोशिश की। इस पर उनके पति गिरंद सिंह व ससुर रामस्वरूप के ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। वहीं पुलिस भी आ गई। यह देख ब्लाक प्रमुख उनके पति और समर्थक एक स्कार्पियो, उसमें रखे असलाह व नकदी को छोड़कर भाग गए। रेखा देवी का आरोप है कि ब्लाक प्रमुख समर्थकों ने उनके पति पर फायरिंग भी की। देर शाम रेखा देवी ने थाना घिरोर में ब्लाक प्रमुख सरिता देवी, उनके पति मनोज यादव, शैलू व सतेंद्र के खिलाफ उनके अपहरण की कोशिश व जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट व अपहरण के कोशिश की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसओ घिरोर का कहना है कि ब्लाक प्रमुख पक्ष के खिलाफ तहरीर मिली है। मौके से एक स्कार्पियो, काफी मात्रा में पैसा और असलाह मिले हैं। फायरिंग की बात गलत है।

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत
ब्लाक प्रमुख सरिता देवी के भांजे सत्यवीर ने भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ एसपी राजेश एस से शिकायत की है। इसमें उन पर जानलेवा हमला करने, एक स्कार्पियो, 10 लाख रुपये व असलाह ले जाने की बात कही है। वहीं एसओ का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें