फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों के आगे फिर झुकी पुलिस, मुकदमा दर्ज कर बैकफुट पर आई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर के भाजपा पार्षद संजय अग्रवाल ने रविवार रात न्यू आगरा थाना के दो होमगार्डो भूरे लाल और धर्मवीर को बुरी तरह से पीटा और उनकी वर्दी फाड़ डाली।
विज्ञापन


कारण यह था कि संजय अग्रवाल परिक्रमा मार्ग पर कमला नगर में इंडेवर गाड़ी में शीशा खोलकर शराब पी रहे थे। होमगार्डो ने उनसे वहां से जाने के लिए कहा था। इसी पर उन्होंने दोनों की पिटाई कर डाली।

पुलिस ने संजय के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा की धाराओं में केस दर्ज किया। उन्हें हवालात में डाल दिया । उसने माफी मांगी लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। उसके परिवार वाले पहुंचे, उनसे भी कह दिया कि इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, इसने वर्दी पर हाथ डाला है।
विज्ञापन



लेकिन सोमवार सुबह जैसे ही भाजपाई थाना पहुंचे, वैसे ही पुलिस झुक गई। संजय को कोर्ट में पेश करने के बजाय उन्हें थाना से ही छोड़ने का उपाय सूझा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि थाने से बेल उसी सूरत में दी जा सकती है जब आरोपी की तबीयत खराब हो। इसकेबाद संजय को हेल्थ चेक के लिए डाक्टर के पास भेजा गया। डाक्टर की रिपोर्ट को आधार बनाकर थाना से जमानत दे दी गई।


एएसपी श्लोक कुमार का भी यही कहना है कि जमानत बीमारी के आधार पर दी गई है। डाक्टर ने संजय को हृदय रोगी बताया है। उधर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि संजय भाजपा के पार्षद हैं लेकिन उन्हें छुड़ाने के लिए भाजपा नेता थाना पहुंचे थे, यह उनके संज्ञान में नहीं है।

पहले भी झुक चुकी है पुलिस

सदर और सीकरी थाना में भाजपाइयों ने पुलिस को खूब पीटा। पुलिस ने पहले संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। बाद में इन्हें हटा लिया। जांच क्राइम ब्रांच मथुरा को दे दी गई। अभी तक चार्जशीट नहीं हो पाई है। इसके अलावा न्यू आगरा में दरोगा और आरएसएस कार्यकर्ता उलझ गए थे। बाद में दरोगा का तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें