फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर हमला, दागी गोलियां

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर जमीन के विवाद में जानलेवा हमला किया गया। घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बूथ अध्यक्ष ने दरवाजा नहीं खोला। गोलियां लोहे के दरवाजे में लगीं।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।


चौकी क्षेत्र के गांव किठाह निवासी अजीत भदौरिया भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष हैं। नगला मनी निवासी एक व्यक्ति से उनका जमीन का विवाद भी चल रहा है।

गुरुवार की रात करीब 11 बजे विपक्षी बैंक आफ इंडिया की शाखा के पीछे स्थित आवास पर आकर गाली गलौज करने लगे।

काफी देर तक आरोपी गाली देते हुए बाहर निकलने की बात कहते रहे। जब वे बाहर नहीं निकले, तो ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलियां लोहे के दरवाजे में लगी हैं। लोहे के दरवाजे में छेद भी हो गए।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। भीड़ जुटता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

हमले में बूथ अध्यक्ष बाल बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गुरुवार की रात हुए हमले के बाद से भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें