फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पंचायत कर प्रेमी युगल की शादी पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। घर से भागकर शादी करने वाले प्रेमी युगल को परिवारीजन पकड़कर थाना ले आए। युवती घर जाने को राजी नहीं हुई। घरवालों ने मंदिर में उनकी शादी को गलत ठहराया। इसके लिए थाने में दो घंटे तक पंचायत हुई। फैसला हुआ कि अब दोनों की समाज में धूमधाम से शादी कराई जाएगी। हालांकि युवती ने मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने के बाद ही घर लौटने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। थाना हरीपर्वत क्षेत्र की युवती के प्रेम संबंध दो साल से न्यू आगरा क्षेत्र के युवक से थे। पिछले दिनों इसकी भनक युवती के घरवालों को हो गई। उन्होंने युवती का घर निकलना बंद कर दिया। एक महीने पहले युवक युवती को लेकर चला गया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वह घर लौटकर नहीं आए। परिवारीजन उनकी तलाश में जुटे थे। युवक और युवती बोदला में रह रहे थे। सोमवार को युवती के घरवालों ने दोनों को बोदला चौकी के पास पकड़ लिया। वह युवती को ले जाने लगे। विरोध पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बाद में दोनों के घरवाले आ गए। युवती के घर नहीं चलने पर थाने में ही पंचायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें