फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेशर कटर की चपेट में आए मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-आलीपुरखेड़ा। गांव दलपतिपुर मेे खेत पर गेहूं की मढ़ाई करते समय मजदूर का पैर फिसल गया और वह थ्रेशर कटर में चला गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मशीन को खोलकर क्षत-विक्षत हो चुके शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव दलपतिपुर निवासी कमल सक्सेना (28) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह गांव के ही जितेंद्र यादव के खेत में गेहूं की मढ़ाई करने केगया था। सुबह करीब 10:30 थ्रेशर से कटाई कर रहा था। इस दौरान मशीन की रेस बार बार कम हो रही थी। कई बार कमल ने रेस को सही किया। जैसे ही कमल ने पनाले पर पैर रख बढ़ाने की कोशिश की।

तभी अचानक उसका पैर फिसला और थ्रेशर के कटर में जा घुसा। देखते ही देखते पूरा शरीर मशीन के अंदर समा गया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण जमा हो गए। पास खड़े लोगों ने मशीन को बंद किया लेकिन तब तक कमल की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल व थाना पुलिस पहुंच गई। मशीन में फंसे शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें