फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र चाह में तांत्रिक की सलाह पर की बालक की हत्या

विज्ञापन
हत्या‌ करने वाली म‌ह‌िला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गांव जमुका में मंगलवार रात नौ वर्षीय बालक सतीश उर्फ लालदास की हत्या गांव की ही एक महिला ने अपने प्रेमी व ममेरे भाई के साथ मिलकर पुत्र की चाह में तांत्रिक के बहकावे में आकर की थी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को मुनेंद्र के घर के अंदर अंजाम दिया गया था। हालांकि पुलिस को बालक के शव व मुनेंद्र के घर बलि चढ़ाने में उपयोग आने वाली सामग्री बरामद नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी दिनेश त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार सुबह बालक सतीश की लाश मुनेंद्र के घर के पास बरामद हुई थी। लाश सबसे पहले मुनेंद्र की भांजी धनदेवी ने देखी थी, जो पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव मैनाकोट निवासी धर्मपाल को ब्याही है। वह एक माह से वह अपने मामा मुनेंद्र के यहां रह रही है। पुलिस जब घटना के संबंध में जानकारी करते हुए साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही थी, उस समय धनदेवी के हाव-भाव और बातचीत संदिग्ध नजर आई।। इसी आधार पर धनदेवी पर शक गहरा गया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और उसने बालक की हत्या का सच उगल दिया। धनदेवी ने बताया कि उसकी शादी को छह वर्ष हो गए हैं। उसके कोई बच्चा नहीं है। इससे वह परेशान थी। उसे माधोटांडा के एक तांत्रिक ने बालक की बलि चढ़ाने की सलाह दी थी। कहा था कि बलि चढा़ने पर ही तभी तुम्हारे पुत्र होगा। बेटे की चाह में वह तांत्रिक के बहकावे में आ गई और उसने घटना वाली शाम यानी मंगलवार को बृजेश जाटव के नौ वर्षीय बेटे सतीश उर्फ लालदास को मामा मुनेंद्र के घर बुलाकर बंद कर लिया। रात लगभग 12 बजे अपने प्रेमी जमुका के ही सूरज व ममेरे भाई सुनील के साथ मिलकर बालक सतीश की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जब लोग बालक की तलाश कर रहे थे, तब उसे घर में रजाई में छिपाकर रखा गया था। तड़के चार बजे उसे बाहर फेंक दिया।
बालक का खून भी चूसा था धनदेवी ने
बालक की हत्या के मामले में आरोपी धनदेवी ने पुलिस कस्टडी में बताया कि तांत्रिक के कहने पर बच्चे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके बाएं गाल पर काटकर उसका खून अपने मुंह में लिया था। ऐसा करने के लिए उससे तांत्रिक ने कहा था।
विज्ञापन

तांत्रिक की भूमिका के बारे में होगी जांच
एएसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल पर बलि चढ़ाने का सामान नहीं मिला और न ही तांत्रिक मौजूद था। महिला तांत्रिक का नाम नहीं बता पा रही है। फिर भी तांत्रिक के बारे में जांच की जा रही है। उसका भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें