फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को अगवा करने की कोशिश, दो अपहर्ता पकड़े गए

विज्ञापन
अपहरण का प्रयास - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल के समीप एक छात्र को अगवा कर ले जा रहे बाइक सवारों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद थाना पुलिस को सौंप दिया। पकडे़ गए आरोपी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



जनपद एटा के गांव ताजपुरटेड़ा निवासी सुशील कुमार बचपन से थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल में रह रहे नाना के घर पर ही रह रहा है। वह इंटर का छात्र है। शनिवार शाम जब सुशील गांव के बाहर घूम रहा था। तभी वहां किसी का इंतजार कर रहे बाइक सवारों ने उस से बातचीत करना शुरू कर दिया। बाइक सवार शराब के नशे में धुत थे।

अचानक छात्र को बाइक के बीच में बैठाकर बाइक को दौड़ा दिया। सुशील ने जब उतारने को कहा तो उसकी एक न सुनी। जिसके बाद छात्र ने बाइक से छलांग लगा दी। अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। इस बीच ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अजीत पुत्र सोबरन निवासी नगला समाधान कन्नौज और मनीष पुत्र मंगल निवासी नगला छबीला आगरा बताया। पकडे़ गए दोनों आरोपियों की गांव नगला पाल में रिश्तेदारी होने की बात भी सामने आई है।

वहीं थानाध्यक्ष बिछवां ने बताया कि अपहरण की बात गलत है। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। हलांकि दोनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें