फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
जहर खाने से हुई युवक की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंछना में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिले युवक की मौत जहर की वजह से हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। परिवारीजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



गांव मंछना निवासी बॉबी का शव शनिवार रात को गांव के समीप पड़ा मिला था। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिवारीजनो ने पुलिस को सूचना दी थी। पहले सभी घटना को संदिग्ध मान रहे थे।

रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह जहर बताई गई है। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि युवक की जहर खिलाकर मारा गया है। हत्या किसने और क्यों कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें