फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग में कार से पकड़े छह संदिग्ध

विज्ञापन
पुलिस ने पकडे तीन संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एटा रोड पर बीती एफसीआई गोदाम के पास एक कार में संदिग्ध युवकों की सूचना पर थाना पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रायफल और वैगन आर कार बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान करते हुए कार सीज कर और रायफल जब्त कर ली है। जांच के बाद रायफल लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

रविवार रात दो बजे कुछ लोग एक बैगन आर कार में बैठ कर एटा रोड पर एफसीआई गोदाम के पास शराब पी रहे थे। संदिग्ध युवकों को देख स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस का सूचना दी। एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रायफल बरामद की है।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर कार सीज करते हुए रायफल जब्त कर ली है। आारोपियों में सूर्यकांत निवासी निजामपुर गढूमा, हरीमोहन निवासी एटा रोड, नेत्रपाल और अरविंद निवासी गढूमा, दीपक निवासी इसाहकपुर नगला खंगर और धीरी सिंह निवासी ऊबटी हैं। एसओ ने कहा कार को सीज कर रायफल की जांच के बाद उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें