फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजान युवकों को देख छात्राओं ने थामी लाठियां

Tue, 05 Sep 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Panic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पुलिस लाइन के पीछे स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के पास कई दिनों से अंजान युवक मंडरा रहे रहे हैं। असुरक्षा की भावना के चलते छात्राओं में दहशत बनी है। सोमवार रात छात्राएं खुद ही डंडा थामकर शरारती तत्वों की तलाश में जुट गईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर सुरक्षा का भरोसा दिया।  
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता रोड पर पुलिस लाइन के पीछे राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज है, जिसमें छात्रावास भी बना है। उसमें करीब 200 छात्राएं पढ़ती है। बताया जाता है कि पिछले कई दिन से कुछ शरारती युवक कॉलेज के पीछे खेतों में दिखाई दे रहे हैं और कॉलेज की छत पर भी चढ़ जाते हैं, जिससे छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही है। युवकों की हरकतों से छात्राएं परेशान आ चुकी है।  

सोमवार रात छात्राओं ने डंडे लेकर पहरा देना शुरू कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि कई बार इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उन्हें खुद ही डंडा उठना पड़ गया। हालांकि इस दौरान कोई युवक उन्हें नहीं मिल पाया। उधर,  सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और खेतों में युवकों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा जताया।  
विज्ञापन


उधर, शहर के नोकुआ रोड निवासी अंजलि ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उधर, रेलपार निवासी सोनिया ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ससुरालियों ने पीटकर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शामली के गांव बुटराड़ी निवासी किशन किसी काम से शामली आया हुआ था। जब वह शामली से बस में गांव जा रहा था तो उसी वह बस से गिरकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में इलाज कराया गया है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें