फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर में मंगलवार रात को महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मायके पक्ष की ओर से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


गांव बघिरुआ निवासी किरन की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लोधीपुरा निवासी आदेश के साथ हुई थी। किरन के तीन बच्चे हैं। मंगलवार रात को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने शव का फंदे से उतारा।

ससुरालीजनों का कहना था कि किरन ने आत्महत्या की है। जानकारी होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिवारीजनों का आरोप था।

पति, सास, ननद व देवर ने मारपीट करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है। दूसरी ओर ससुरालीजन हत्या के आरोप से इंकार कर रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने पति के दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध की बात भी कही है। पति आदेश चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं एक महिला के साथ उसके प्रेम संबंध हैं।

जिस वजह से आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। कुछ ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया चंडीगढ़ में प्रेमिका से शादी भी रचा ली है। कई बार पत्नी तहरीर भी दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें