फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की ईंट से कुचलकर हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। बड़ी नगरिया में शराब के नशे में एक युवक ने छोटे भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी भाई की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बड़ी नगरिया निवासी सुमित कुमार (27) टाइल्स लगाने का काम करता था। उसका बड़ा भाई सुनील शाक्य भी टाइल्स लगाने का काम करता था। गुरुवार की सुबह बच्चों में हुए मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में धुत होकर सुनील छोटे भाई से झगड़ा करने लगा। मामला तूल पकड़ता इससे पूर्व घर की महिलाओं ने विवाद शांत करा दिया, लेकिन सुनील छोटे भाई से बदला लेने की बात कहकर घर से निकल गया।


शाम को जब घर आया तब भी शराब के नशे में धुत था। परिजनों के अनुसार रात करीब 9:30 बजे उसने खाना खाने के बाद एक बार फिर से छोटे भाई सुनील से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस बीच वहां मौजूद ससुर महेंद्र सिंह ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आवेश में आए सुनील ने एक अंगौछा में ईंट बांधकर सुनील के सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वह ईंट से कुचल कर भाई को अधमरा करने के बाद वहां से भाग निकला। आस पड़ोसियों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी कि लेकिन वह हत्थे नहीं आ सका। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सैफई ले जा रहे थे, तभी रास्ते में सुमित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लकर घर आ गए।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेनेे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों का कहना था कि शराब के नशे में सुनील इतना अंधा हो गया था कि उसने अपने भाई की जान ले ली। वहीं घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें