मैनपुी। इंटर की छात्रा से आरोपी युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब छात्रा ने शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। एक वर्ष पूर्व युवक जयकुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने जब शादी की बात कहने पर वह टालता रहा।
शनिवार को छात्रा स्कूल जा रही थी तभी जयकुमार उसे रास्ते में मिला। छात्रा ने उससे शादी करने की बात कही तो युवक मुकर गया। कई बार कहने के बाद आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।