फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेवर में पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। भोगांव में बुधवार को पुलिस टीम पर हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को बेवर में अवैध शराब बेचने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। वहीं, आरोप है कि प्रधान और उसके साथियों ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। साथ ही उनपर चौकी प्रभारी को जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है। चौकी प्रभारी ने प्रधान और साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के टोडरपुर चौकी प्रभारी राज बहादुर सिंह गुुरुवार शाम को धर्मनेर गांव में शराब बेचने की सूचना मिली थी। इस पर वे फोर्स के साथ छापेमारी कर कच्ची शराब की बिक्री कर रहे गांव धर्मनेर निवासी सीटू को गिरफ्तार कर लिया। तभी टोडरपुर पुलिया के गांव धर्मनेर ग्राम प्रधान रजनेश यादव, राजकुमार निवासी पदमनेर, हब्बी निवासी महेशपुर ने पुलिस को घेर लिया और हमला कर दिया।


आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त में बैठे आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस पर हमले की जानकारी होने के बाद टोडरपुर के ग्रामीण और होमागार्ड घटनास्थल की ओर दौड़ गए। आरोप है कि इस दौरान प्रधान ने चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक गालियां भी दीं। उधर, ग्रामीणों को आते देख आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन



चौकी इंचार्ज ने ग्राम प्रधान और उसके साथियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को चालान कर जेल भेजा है।


टोडरपुर पुलिया के समीप आरोपी को पकड़ कर ले जा रहे चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों की पिटाई की। साथ ही कच्ची शराब बेचने के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की गई। हंगामा सुनकर कई ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीणों की संख्या अधिक थी जिस वजह से आरोपी प्रधान साथियों सहित वहां से भाग निकला। अगर ग्रामीण समय से न पहुंचते तो पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी।


टोडरपुर चौकी पुलिस पर हुए हमले की घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपी प्रधान और उसके साथी कच्ची शराब बेचने आरोपी को छुड़ा ले गए थे। पुलिस के साथ मारपीट की गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को दोबारा से पकड़ लिया। हालांकि पुलिस आरोपी को छुड़ा ले जाने की घटना से इंकार कर रही है।

एसपी राजेश एस ने बताया कि टोडरपुर में हुई घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें