फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं ने प्रधान पर किया हमला

विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना करहल क्षेत्र के गांव बमटापुर के प्रधान पर शनिवार की शाम खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। गाड़ी से खींचकर उनकी जमकर पिटाई की। प्रधान पर यह हमला खनन की शिकायत अफसरों से करने के शक पर हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ब्लाक करहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमटापुर के ग्राम प्रधान अजय कठेरिया शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे तहसीलदार अशोक कुमार के साथ ग्राम पंचायत में अवैध कब्जा हटवाने के लिए जा रहे थे।

अगरापुर मार्ग पर अवैध खनन करने के स्थान पर तहसीलदार अशोक कुमार ने अपनी गाड़ी रोक दी। पीछे से आ रही ग्राम प्रधान की गाड़ी भी वहां रुक गई। कुछ देर रुकने के बाद तहसीलदार वहां से चले गए।
विज्ञापन


उनके जाने के बाद वापस लौटने के लिए प्रधान जैसे ही गाड़ी में बैठने लगे, तभी गांव खजुरिया के कुछ लोगों ने उन्हें गाड़ी से खींचकर हमला कर दिया। पीटने के दौरान हमलावर जातिसूचक गालियां देते हुए अवैध खनन किए जाने की शिकायत करने का आरोप लगा रहे थे।

शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौडे़। लोगों को आता देख हमलावर प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें