फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की कोठरी में छिपाकर रखी गई थी अवैध शराब

विज्ञापन
शराब की पेटियां बरामद
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। निकाय चुनाव आते ही अवैध शराब के धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को भी पुलिस ने बेवर क्षेत्र के गांव जगतपुर में छापेमारी करके नलकूप की कोठरी से भारी मात्रा में कच्ची शराब और यूरिया बरामद किया है। शराब को वहां पन्नियों में पैक कर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन


थाना पुलिस को सूचना मिली की गांव जगतपुर में गांव निवासी रिंकू के नलकूप की कोठरी में कच्ची शराब पन्नियों में पैक कर बेची जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी श्याम सिंह पीलवान ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को वहां भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई।


कोठरी में पुलिस को खाली कट्टी, दो किलो यूरिया भी मिली। कोठरी में रखी शराब को पन्नियों में पैक कर बेचे जाने का काम किया जा रहा था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें