निकाय चुनाव की तैयारी समीक्षा करते आईजी
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी। मंगलवार शाम को पुलिस लाइन पहुंचे आईजी आगरा जोन ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें सुरक्षा बंदोबस्त के साथ ही निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं आदि पर भी चर्चा की।
निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार शाम आईजी आगरा रेंज राजा श्रीवास्तव पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी राजेश एस, एएसपी, सभी सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में सुरक्षा को लेकर किए गए बंदोबस्त की जानकारी ली।
चुनाव के दौरान कुल कितना फोर्स तैनात किया जाना है, किन स्थानों पर विशेष सर्तकता बरती जानी हैं। आदि महत्वपूर्ण बिदुंओं पर एसपी से जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। सभी थानाध्यक्षों से अपने क्षेत्र में शातिर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर व पाबंद किए गए लोगों के बारे में जानकारी ली।
आईजी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद पुलिसकर्मियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कर्मियों की वेतन विसंगति, बाबुओं को बडे़ बाबू पद पर पदोन्नति व आरक्षियों की अन्य समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।