भोगांव (मैनपुरी)। पत्नी को दौज कराने के बाद बाइक से घर वापस लौटते समय दंपति से बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा दिखाकर जेवर और नकदी लूट ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव कुंजलुपर निवासी अमित कुमार शनिवार को भैया दूज पर पत्नी को लेकर ससुराल गांव जमौरा गए थे। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जब वह पत्नी को साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था।
तभी थाना भोगांव क्षेत्र में गांव देवीपुर के समीप नहर के पीछे से निकले अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके पहने हुए जेवर व दंपति के पास रखी नकदी लूट ली।
विरोध करने पर अमित के साथ मारपीट भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की मगर कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस को संदिग्ध बता रही है।